“मैडम, मुझे वर्जिनिटी चेक करनी है”।
यह सवाल बहुत बार लोग पूछते हैं।
आप वर्जिन हो कि नहीं आपको पता होना चाहिए शायद।
सवाल जरा सा अटपटा है। हमारी संस्कृति में बहुत बार इतने खुले तौर पर यह सब चीजें नहीं बोली जाती।
अगर हिंदू या मुस्लिम संस्कृति की बात की जाए या इंडियन कल्चर के बारे में बात की जाए तो इस बारे में अभी भी खुले तौर पर बात करना अच्छा नहीं माना जाता।
मुझे तो यह सवाल ही बड़ा बेतुका लगता है क्योंकि अगर आप वर्जिन हो या नहीं हो यह आपको नहीं पता तो आप प्रौढ़ या adult नहीं माने जा सकते।
अक्सर जब हम कंसल्टेशन या काउंसलिंग के लिए क्लीनिक में बैठे हैं तो कुछ अलग चीजें हमेशा हमारे ध्यान में आती है। ऐसी चीजें जो सोचने पर मजबूर कर देती है।
अक्सर वर्जिनिटी चेक करने आने वाली लड़कियां होती है और उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड होते हैं। वह लड़कियों को शायद अपने बॉयफ्रेंड को खुद की वर्जिनिटी का सर्टिफिकेट देना रहता है।
सवाल या जवाब दोनों gender में उतने ही मायने रखते हैं।
Trust…… अगर कोई भी रिलेशनशिप में ट्रस्ट नहीं है तो वह रिलेशनशिप आगे ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है यह बिल्कुल तय है अगर इस तरह की सर्टिफिकेट या टेस्ट करके आप खुद को साबित कर रहे हो तो आपका जो रिश्ता है वह बहुत ही कमजोर नींव पर खड़ा है और वह वैसे ही ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। जिस रिश्ते की शुरुआत ही अविश्वास से हो रही हो वह रिश्ता वही तोड़ देना जरूरी होता है।
शारीरिक नज़दीकियां होना यह बहुत ही नैसर्गिक प्रक्रिया होती है। जितने भी रूल्स और रेगुलेशन लगाए गए हैं वह इंसानों ने लगाए हैं।
इंसान इतना बड़ा होता नहीं है कि हर बात उसे पता रहे ।कुछ चीजें nature में हमेशा छुपी रहे यही जरूरी होता है।
का सर्टिफिकेट अक्सर लड़के लड़कियों से मांगते हैं बहुत बार लड़कियों के दो प्रेमी रहते हैं वह यह सर्टिफिकेट उनसे मानते हैं क्योंकि उनको इतना विश्वास उन पर नहीं होता है। बहुत बार शादी जुड़ जाती है तो मंगेतर इस टाइप की चीजें पूछते हैं।
सही और गलत हर एक के लिए अलग हो सकता है। लेकिन अगर आप आपके बारे में कोई चीज किसी को नहीं समझा पा रहे हैं क्योंकि आपके जीवन का अविभाज्य अंग बनने वाला है तो आप पूरा जीवन उसके साथ कैसे निभाएंगे?
एक सवाल जो आपके पूरे जीवन पर प्रभाव डालने वाला है?
आपके व्यक्तिमत्व पर सवाल उठ रहा है।
और आप उसमें कुछ भी गलत नहीं लग रहा है।
इस तरह का कोई पेशेंट या क्लाइंट जब मेरी तरह मेरी क्लीनिक में आता है। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि उन्हें सही सलाह दूं। शायद रास्ते से भटके हुए लोगों को सही राह दिखाना बहुत जरूरी रहता है। आगे जिंदगी सब सिखा देती है।
आज सिर्फ इतना ही बोलूंगी।
किन सवाल आपके लिए छोड़ कर जा रही हूं अगर जवाब मिल जाए तो बिल्कुल मुझे बताइए
आहार विशेषज्ञ
डॉ सोनल कोलते